पंजाब 28 अक्टूबर 2024* चोरी के मोटरसाईकिल सहित अनमोल प्रीत उर्फ मोली काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 28 अक्तूबर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई निर्मल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी मलोट रोड बिजली घर के निकट एक युवक संदिग्ध अवस्था में आते देखा। शक के आधार पर जब उसे रोककर पूछताछ की तो पता चला कि मोटरसाईकिल चोरी का है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनमोल प्रीत सिंह उर्फ मोली पुत्र गुरतेज सिंह वासी जम्मू बस्ती के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर25जून26*श्रावणी मेला–2026 की तैयारियों का जायजा लेने हेतु डीआरएम/मालदा ने स्टेशनों का किया निरीक्षण*
गोड्डा झारखंड25जून26*सादे वेश में पहुँचे पुलिसकर्मियों पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप
नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित बेअदबी वीडियो को लेकर तंज कसा