पंजाब 27 जुलाई 2024* पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी पति व ससुर को जेल भेजा
संवाददाता :- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक
अबोहर, 26 जुलाई (शर्मा/सोनू): थाना सदर के प्रभारी दविंद्र सिंह, एएसआई ओमप्रकाश ने अपनी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पति दिलप्रीत सिंह उर्फ दिलदीप सिंह उर्फ फौजी पुत्र बलविंद्र सिंह व बलविंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह वासी बाबा जीवन सिंह नगर, मोगा वार्ड नं. 49 को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार विवाहिता निर्मल कौर की शादी 4 महीने पहले हुई थी जिसका रंग काला होने के कारण ससुराल वाले उसे ताने मारते थे। उसका दिलप्रीत सिंह उसे मायके छोड़कर चला गया जिसके निर्मल कौर ने तानों से परेशान होकर नहर में कूद कर जान दे दी। मृतका निर्मल कौर के भाई अंगद सिंह पुत्र हरदम सिंह वासी रायेपुरा अबोहर के बयानों पर मुकदमा नं. 48, 23.7.2024 108.3 (5) बीएनएस के तहत पति दिलप्रीत सिंह उर्फ दिलदीप सिंह उर्फ फौजी पुत्र बलविंद्र सिंह व बलविंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह वासी बाबा जीवन सिंह नगर, मोगा वार्ड नं. 49 , सास कर्मजीत कौर पत्नी बलविंद्र सिंह, ननद अमनदीप कौर पुत्र भगवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो : 2, पुलिस टीम व आरोपी पति व ससुर।

More Stories
पूर्णिया15जून26*पूर्णिया का ग्रीन सिटी पार्क बना आकर्षण का केंद्र
लखीमपुर खीरी15जून26*पलिया विधायक रोमी साहनी के समर्थन में उनके आवास पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया