पंजाब 25 जुलाई *इंदिरा नगरी में रविवार को गली नं. 6 मेंं दो गुटों में झगड़ा, लोग परेशान, कार्यवाई की मांग
अबोहर, 25 जुलाई (शर्मा/सोनू): इंदिरा नगरी गली नं. 6 वासी प्रधान अजीत सिंह, पार्षद पुनीत अरोड़ा व विनय कुमार गुरूद्वारा के ग्रंथी व अन्य सेवादारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इंदिरा नगरी गली नं.6 में रविवार को संत नगरी के कुछ युवक आकर एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में कांच की बोतल, ईंटे आदि चली जिससे मोहल्लावासियों को भी चोटें आई। दो घंटे गैंगवार चलने के कारण मोहल्लावासियों ने फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह से मांग की है कि इंदिरा नगरी में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। पार्षद पुनीत अरोड़ा, विनय कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि इससे पहले इनका झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश के चलते दोबारा झगड़ा हुआ है। प्रशासन इनके खिलाफ सख्त कार्यवाई करे।
फोटो:5, जानकारी देते लोग व गली में पड़े ईंटे बट्टे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 28 फ़रवरी 26*आज महापौर @ अम्मा होली के त्योहार के लिए शुभकामनाएं देने और कार के शोरूम का फीता काटने में व्यस्त हैं*
कानपुर नगर 28फ़रवरी 26*पनकी थाना अंतर्गत पनकी मंदिर क्षेत्र में बने नाले से अज्ञात महिला का मिला शव,
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*