पंजाब 20 सितंबर 2023* नशीली गोलियों सहित पकड़ा गया आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 20 सितंबर 2023* नशीली गोलियों सहित पकड़ा गया आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 20 सितम्बर (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन व नगर थाना 1 के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, सबइंस्पैक्टर अमरीक सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 7000 नशीलीगोलियोंं सहित पकड़े गए आरोपी काबल सिंह व बूटा सिंह अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी अनुसार पुलिस ने फाजिल्का चुंगी के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि काबल सिंह पुत्र मक्खन सिंह वासी अजीत नगर व बूटा सिंह पुत्र बलराम उफ बल्ला वासी कंधवाला राजस्थान से नशा लाकर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने छापा मारकर काबल सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की जबकि बूटा सिंह फरार हो गया। बैग की तलाशी लेने पर उससे 7000 नशीली गोलियां बरामद हुई। नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 185, 18.9.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत काबल सिंह व बूटा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। काबल सिंह को आज न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन ने बताया कि दूसरे आरोपी बूटा सिंह को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है। जल्द ही उसे काबू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि काबल सिंह पर पहले भी मामले दर्ज हैं और कुछ समय पहले ही छूट कर आया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
लखनऊ 22सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बुलंदशहर 22 सितंबर 26*बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता
लखनऊ 22सितंबर 26*सपा के पीडीए रथ के रंग पर भिड़े मायावती और अखिलेश*