पंजाब 20 मई 2024* बहु को जिंदा जलाने के मामले में सास-ससुर पर मामला दर्ज
अबोहर, 20 मई (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई गगनदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने बहु ममता रानी को जिंदा जलाने के आरोप में मुकदमा नं. 54, 19.05..24 भांदस की धारा 307 व 302, 323 धारा में ससुर महावीर प्रसाद, सास कमला पत्नी महावीर वासी किलियांवाली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई गगनदीप सिंह कर रहे हैं। थाना प्रभारी राजवीर कौर ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। ममता रानी को उसकी सास द्वारा कमरे में बंद कर तेल छिडक़र जला दिया था। उपचार के लिए सिविल अस्पताल अबोहर लाया गया जहां से फरीदकोट रैफर कर दिया वहां उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, आरोपी ससुर व सास व बयान लेती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 28 फरवरी 26*क्षेत्राधिकार सदर मथुरा द्वारा रंग भरनी एकादशी में वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गस्त*
मथुरा 28 फरवरी 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
कानपुर नगर 28 फ़रवरी 26*आज महापौर @ अम्मा होली के त्योहार के लिए शुभकामनाएं देने और कार के शोरूम का फीता काटने में व्यस्त हैं*