पंजाब 20 मई 2024* दामाद ने ससुर व साले पर किया हमला
सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, मिली भग से करते हैं काम
अबोहर, 20 मई (शर्मा/सोनू): अबोहर के गांव कुंडल निवासी श्रवण कुमार पुत्र जीतराम व उसका बेटा सुनील कुमार जो खेत में शनिवार को काम कर रहे थे। उनके दामाद अश्वनी पुत्र सोहन लाल वासी ढींगावाली ने एक साजिश के तहत अपने साथियों आत्मा राम पुत्र गोपीराम, राजिंद्र कुमार पुत्र आत्मा राम, कृष्ण लाल पुत्र दुली चंद, निक्कु, दीपू व अन्य लोगों के साथ मिलकर ससुर व साले पर हमला करवाया। जब ससुर व साला सिविल अस्पताल में दाखिल होने आये तो आरोपी अश्वनी ने उनकी बेटी को किडनैप करने की कोशिश लेकिन वहां लोग इकट्ठा हो गये जिस कारण वह वापिस लौट गया। श्रवण कुमार व सुनील कुमार का आरोप है कि सिविल अस्पताल के डॉक्टर दूसरी पार्टी से मिले हुए हैं। मेरी जहां से बाजू टूटी है उसकी रिपोर्ट नहीं बनाई और फरीदकोट रैफर कर दिया। फरीदकोट से हमें दोबारा यहां भेज दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान व सिविल सर्जन से मांग की है डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाई की जाये। श्रवण कुमार ने बताया कि अश्वनी को किसी लडक़ी से अवैध संबंध के बारे में समझाया तो उसने हमला करवा दिया। दूसरी ओर सदर थाना के प्रभारी जजपाल सिंह व एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो:6, जानकारी देता श्रवण कुमार व सुनील कुमार।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*