पंजाब 20 फरवरी 2024* अबोहर-मलोट चौक पर आवारा पशुओं का आतंक, दुकानदार व लोग परेशान
अबोहर, 19 फरवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर मलोट चौक व थाने के निकट आवारा पशुओं के आतंक से दुकानदारों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के दुकानदारों का कहना है कि आवारा पशु आपस में कभी भी लड़ पड़ते हैं जिस कारण उनके वाहनों का नुक्सान हो जाता है। कई बार यहां से गुजरने वाले लोग भी जख्मी हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन आवारा पशुओं को जल्द से जल्द काबू कर गौशाला भेजा जाये ताकि लोगों को इस परेशानी से निजात मिल सके।
फोटो:4, अबोहर-मलोट चौक पर खड़े आवारा पशु।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,
सहारनपुर 4 अक्टूबर 26*गूगल मीट पर विश्व उपभोक्ता संगठन की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन,,,