पंजाब 19 जून 2024 – मोटरसाईकिल चोरी के दो आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा।
संवाददाता :- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 19 जून 2024 – अबोहर, 19 जून (शर्मा/सोनू) : खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, पटीसदीक के एएसआई इकबाल सिंह ने मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खा पुत्र जम्मू वासी गिदड़ांवाली व बूटा सिंह पुत्र शेर सिंह वासी पंजावा माडल को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, पटीसदीक के एएसआई इकबाल सिंह नहर की तरफ जा रहे थे कि सामने से दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। जब उन्हें रोककर पूछताछ की तो पता चला की मोटरसाईकिल चोरी के हैं। आरोपियों की पहचान लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खा पुत्र जम्मू वासी गिदड़ांवाली व बूटा सिंह पुत्र शेर सिंह वासी पंजावा माडल को काबू कर थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया था।
फोटो: 4, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*