पंजाब 18 अक्टूबर *65 किलो पोस्त सहित दो काबू, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 18 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर के डीएसपी कैलाश चंद्र शर्मा, सीआईए स्टाफ के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश, एएसआई मिलखराज गंगानगर बाईपास पर नाकाबंदी कर रखी थी कि एक ट्राला आता दिखाई दिया। शक के आधार पर ट्राले को रोककर तलाशी ली तो ट्राले में से 65 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान विपन उर्फ राजू बत्तरा पुत्र चिमन लाल बत्तरा वासी वरियामनगर अबोहर हनुमानगढ़ रोड, बिट्टु उर्फ सुखविंद्र सिंह पुत्र मंगू सिंह वासी पत्तरियांवाली को काबू किया गया है। दोनों आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने दोनों को पूछताछ के लिए तीन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जायेगी कि यह कब से पोस्त तस्करी कर रहे हैं और किस किस को बेचते हैं।
फोटो:1, आरोपी व जानकारी देते डीएसपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*