पंजाब 16 सितम्बर 2023* हेडकांस्टेबल प्रेम कुमार बने एएसआई
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 16 सितम्बर 2023* हेडकांस्टेबल प्रेम कुमार बने एएसआई
डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह व सदर थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने लगाया स्टार
अबोहर, 16 सितम्बर (शर्मा/सोनू) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व डीजेपी ने ईमानदार से काम करने वाले कर्मचारियों को तरक्की प्रदान करने के निर्देश दिये हैं जिसके तहत सदर थाना में तैनात हैडकांस्टेबल प्रेम कुमार को एएसआई पदोन्नत किया गया है। आज डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह व सदर थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने प्रेम कुमार के कंधे पर स्टार लगाया व एएसआई बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों के तांते लगे रहे। उन्हें सदर थाना के एडीशनल एसएचओ हंसराज, एएसआई कुलदीप सिंह, गुरमेल सिंह, हैडमुंशीमनप्रीत सिंह, नगर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एडीशनल एसएचओ बलजीत सिंह, इंस्पैक्टर मुंशीराम, थाना खुईयांसरवर प्रभारी परमजीत कुमार, थाना 2 के प्रभारी चंद्रशेखर, मुंशी मनदीप सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह, सबइंस्पैक्ट बलजिंद्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह, अबोहर ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
फोटो: प्रेम कुमार को स्टार लगाते डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह व थाना प्रभारी गुरमीत सिंह।

More Stories
प्रयागराज30जून26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पाठ्यक्रम
लखनऊ ३० जून २६ * यूपी: प्रदेश में 30 जून से सक्रिय होगा मानसून
मथुरा 30 जून 26 कल विष्णु धाम कॉलोनी जिसमें संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मृत घोषित