1 क्विंटल पोस्त सहित ट्राला चालक काबू, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 16 दिसंबर (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई प्रगट सिंह, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह, हैडकांस्टेबल प्रताप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी द्वारा 1 क्विंटल पोस्त सहित पकड़े गए ट्राला चालक को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई प्रगट सिंह, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ दौरान गश्त गंगानगर रोड कल्लरखेड़ा की तरफ जा रही थी कि सामने से एक ट्राला राजस्थान की ओर से आता दिखाई दिया। ट्राले को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो 1 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान विक्रम सिंह पुत्र शैतान सिंह वासी राजपूत क्वाड़ गांव लूना तहसील भाप जिला जोधपुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 169, 15.12.2021 एनडीपीएस एक्ट के तहत खुईयांसरवर थाना में मामला दर्ज किया गया था।
फोटो:5, बरामद पोस्त, आरोपी व पुलिस पार्टी
More Stories
शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*