पंजाब 16 जनवरी *सुदागर सिंह इंसा बने शरीरदानी
अबोहर, 16 जनवरी (शर्मा/सोनू): डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा मानव भलाई के लिए चलाए जा रहे कार्यो में से एक है शरीरदान करना। इन्हीं शिक्षाओं पर चलते हुए गांव चन्नखेड़ा निवासी सुदागर सिंह के परिवार ने सुदागर सिंह के मरणोपरांत उनका शरीर मैडीकल रिसर्च हेतू दान कर दिया। बल्लुआना ब्लॉक के प्रबंधक एडवोकेट विवेक गुलबद्धर ने बताया कि सुदागर सिंह के निधन के बाद उनके परिजनों पत्नी कुलदीप कौर, बेटा आदसच सिंह इंसा व बेटियों ने उन्हें शरीर दान संबंधी सूचना दी। जिस पर ब्लॉक बल्लुआना के सेवादान दलीप, अशोक, राज कुमार, भूपिंद्र सिंह, प्रगट सिंह, शिवदर्शन सिंह, श्रीराम, दीपक, गियान, प्रेमपाल, छिंद्रपाल, पतराम, सुरिंद्र, सुखजीत, रूलीया राम, बहन वीना, कांता आदि मौके पर पहुंचे और उनका शरीर लखनऊ मैडीकल कॉलेज के लिए भेजा। सभी ने सुदागर सिंह इंसा की जय के नारे लगाये और परिवार के इस कार्य की भरपूर प्रशंसा की।
फोटो:1, शरीर को ले जाती मैडीकल टीम व इनसैटन सुदागर सिंह।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अलीगढ़4मई26*बंगाल जीत पर इगलास (अलीगढ़) में जश्न, भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
कानपुर नगर4मई26*बंगाल में हुई ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया
कानपुर नगर 4मई26*स्मार्ट मीटर गरीबों पर आर्थिक अत्याचार, यह सरकारी बीमारी तुरंत बंद हो” – रचना सिंह गौतम