कानपुर नगर 4मई26*स्मार्ट मीटर गरीबों पर आर्थिक अत्याचार, यह सरकारी बीमारी तुरंत बंद हो” – रचना सिंह गौतम
स्मार्ट मीटर गरीबों पर आर्थिक अत्याचार, यह सरकारी बीमारी तुरंत बंद हो” – रचना सिंह गौतम
पूर्व विधायक प्रत्यासी रचना सिंह ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन SDO बिल्हौर को सौंपा, पुराने मीटर बहाल करने की मांग की
बिल्हौर विधानसभा में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर योजना के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने आज बिल्हौर में जोरदार विरोध दर्ज करा।
बिल्हौर विधानसभा की पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रीमति रचना सिंह गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने SDO बिल्हौर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
सपा नेता रचना सिंह गौतम ने ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर पूरे प्रदेश में उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। मीटर तेज चल रहे हैं और आम आदमी का बिजली बिल 3 से 4 गुना तक बढ़कर आ रहा है।
पूर्व विधायक प्रत्यासी रचना सिंह गौतम ने
ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए रचना सिंह गौतम ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, *”स्मार्ट बिजली मीटर कोई सुविधा नहीं, बल्कि यह एक सरकारी बीमारी है। यह गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग की जेब पर सीधा डाका है। सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता का खून चूस रही है।”*
उन्होंने आगे कहा कि गांवों में लोग पहले से ही महंगाई से त्रस्त हैं, ऊपर से ये स्मार्ट मीटर उन्हें बर्बाद कर देगा। गरीब का घर अंधेरे में चला जाएगा।
पूर्व विधायक प्रत्यासी रचना सिंह गौतम की प्रमुख मांगें
1. *स्मार्ट मीटर योजना तत्काल वापस ली जाए* और सभी घरों में पुराने मीटर ही लगाए जाएं।
2. *स्मार्ट मीटर से आए बढ़े हुए बिलों की वसूली पर तुरंत रोक* लगाई जाए।
3. *मीटर की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए* और तेज चलने वाले मीटरों की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
4. *गरीब व किसानों को 300 यूनिट फ्री बिजली* देने का वादा पूरा किया जाए।
5. *प्रीपेड सिस्टम को वैकल्पिक किया जाए*, अनिवार्य न किया जाए।
पूर्व विधायक प्रत्यासी रचना सिंह गौतम ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सरकार ने जनता की मांगें नहीं मानीं तो समाजवादी पार्टी बिल्हौर की सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। “हम सदन से लेकर सड़क तक यह लड़ाई लड़ेंगे। यह लड़ाई बिजली के बिल की नहीं, गरीब के सम्मान की है”, उन्होंने कहा।
इस दौरान उनके साथ दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण कंचन पाल एकता शशिकांत पाल पिछड़ा वर्ग विधासभा अध्यक्ष राहुल यादव जोनल अध्यक्ष अब्दुला सीमा रेशमा रूमी फरीन नूर जहां रानू प्रतिमा अब्दुला व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

More Stories
मिर्जापुर4मई26*मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन रवाना
लखनऊ4मई26*हुसैनाबाद घंटाघर के पास अवैध रूप से प्राइवेट बसों का स्टैंड बना जनता की हादसे का कारण,
दिल्ली4मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिल्लीकी कुछ महत्वपूर्ण खबरें