पंजाब 14 मार्च 2024* हरचंद की हत्या का आरोपी निकला बेटी का पूर्व प्रेमी, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 14 मार्च (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के नेतृत्व में गांव भागू में हत्याकांड की गुत्थी को थाना बहाववाला पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी मांगी लाल पुत्र राजा राम वासी भागू को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी अनुसार गांव भागू हरचंद पुत्र चेतन राम की रात्रि समय तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। बहाववाला पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ 302 का मामला दर्ज किया था। डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़, थाना बहाववाला के प्रभारी गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने हरचंद हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में हत्या करने वाला मांगी लाल पुत्र राजाराम को काबू कर लिया है। सूत्रों से पता चला है कि मांगी कुछ समय पहले हरचंद की बेटी से संबंध थे जिसके चलते पंचायत में आपसी समझौता करवा दिया था। हरचंद मांगी लाल से रंजिश रखता था और शराब पीकर उसे गालियां निकालता था। मांगी लाल ने बदला लेने के लिए हरचंद को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। पुलिस ने मामले की गुत्थी को सुलझा कर आरोपी को काबू कर लिया है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*