पंजाब 14 मार्च 2024* लूटपाट करने वाले दो आरोपियों रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 14 मार्च (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी मनविंद्र सिंह, एएसआई मिलखराज ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों सुमित कुमार पुत्र धमिंद्र आर्य नगरी गली नं. 1,, जतिन कुमार पुत्र विनोद कुमार आर्य नगरी गली नं.2 को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नगर थाना 2 के प्रभारी मनविंद्र सिंह, एएसआई मिलखराज व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट करने के आरोपी सुमित कुमार पुत्र धमिंद्र आर्य नगरी गली नं. 1,, जतिन कुमार पुत्र विनोद कुमार आर्य नगरी गली नं.2 को काबू करने में सफलता हासिल थी। जानकारी अनुसार साहिल वासी आर्य नगरी के बयानों पर उसके साथ लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं. 20, 11.03.24 भांदस की धारा 379बी, 34आईपीसी के तहत सुमित, जतिन व सुजल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी मनविंद्र सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जायेगा कि इससे पहलेकितनी वारदातों को अंजाम दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुजफ्फरनगर 22 सितंबर 26*ओला स्कूटी शोरूम पर ग्राहकों का हंगामा, समय पर सर्विस न मिलने से फूटा गुस्सा