पंजाब 14 अप्रैल 2024* नार्कोटिक्स सैल पुलिस ने 15 ग्राम हैरोइन सहित सिमरनदीप उर्फ बॉबी को काबू करने में सफलता हासिल की
अबोहर, 14 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बलवीर सिंह, हैडकांस्टेबल लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दौराने गश्त किलियांवाली की तरफ जा रहे थे कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में बाईक पर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सिमरनदीप सिंह उर्फ बॉबी पुत्र सुरजीत सिंह वासी गली नं.2, गोबिंदनगरी अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 65, 13.4.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*