May 21, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी14अप्रैल24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी14अप्रैल24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

कौशाम्बी14अप्रैल24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

[14/04, 6:24 pm] +91 99562 82731: *कांग्रेस पार्टी ने मनाई बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती*

*कौशाम्बी* कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती चरवा में बड़े धूमधाम से मनाई गई कांग्रेस नेताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई एवम मिठाई बांटी गई इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल सुरेंद्र शुक्ला, प्रदेश महासचिव सोसल मीडिया डिपार्टमेंट सचिन पाण्डेय शुभम कुमार,निक्की पाण्डेय,मनोज शुक्ला,गंगा प्रसाद,हंसराज कुमार, धीरज शुक्ला, ज्ञान देव पाण्डेय, कुलदीप गौतम,मनीष सरोज, शिवकुमार पासी,गुड्डू गौतम, रामरसजन ,सोनू, नथई, गुजरातिया देवी, पुरुषोत्तम, राकेश पाल,सहित तमाम लोग उपस्थित रहे.तथा 15 अप्रैल को कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अपना कार्यभार संभालने के लिए कन्हा पैलेस मंझनपुर में सभी कांग्रेसियों को शामिल होने के लिए 11:00 बजे सभी को मंझनपुर मुख्यालय पहुंचने की अपील की गई आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने में योगदान करें

[14/04, 6:25 pm] +91 99191 96696: *लाखों की दांव लगी जुएं की फड़ पर कोखराज पुलिस ने की छापेमारी*

*आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार कई जुआड़ी दीवार फांदकर भाग निकले*

*कौशाम्बी।* कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ गांव में बीते कई महीनों से जुआ की फड़ चल रही थी चर्चा है कि इस जुएं की फड़ में जनपद सहित अन्य जनपदों से जुआड़ी जुआ खेलने आते थे भरवारी क्षेत्र के एक जुआ संचालक के संरक्षण में जुआ की फड़ संचालित हो रही थी जहाँ पर लाखों का जुआ प्रतिदिन होता था। शनिवार की दोपहर को भी जुएं की फड़ पर जुआं चल रहा था‌ तभी सिंधिया चौकी पुलिस को किसी ने लाखों का जुआं होने की जानकारी दी।

मुखबिर की सूचना पर सिंधिया चौकी प्रभारी नीरज उपाध्याय ने अपने हमराहियों संग जुएं की फड़ पर छापेमारी की तो हड़कम्प मच गया, कई जुआड़ी तो दीवार फांदकर भाग निकले,पुलिस ने मौके से चार जुआड़ियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया और तलाशी के दौरान ताश की गड्डी व जुएं की फड़ से हजारों रूपये भी बरामद किये। पकड़े गये जुआड़ियों को थाने ले जाकर पुलिस पूछताछ लिखापढ़ी कर रही है।‌

[14/04, 6:25 pm] +91 99191 96696: *धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती*

*कौशाम्बी।* डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई है जगह-जगह पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनको याद किया है

डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर मीडिएट कालेज बिहामिदपुर में भी रविवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनायी गयी।इस दौरान उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उनके आदर्शों पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरणा दी गयी।

कार्यक्रम का संचालन अभय यादव ने किया।इस दौरान विद्यालय के संचालक शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चन्द्र सोनकर ने कहा कि जबतक हम बाबा साहब के आदर्शो को आत्मसात नहीं करेंगे, तबतक बेहतर समाज की स्थापना नहीं कर सकते।उन्होंने विद्यालय के बच्चों को पेन व कॉपी देकर उनका उत्साह वर्धन किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन यादव ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया।

[14/04, 6:25 pm] +91 99191 96696: *कैराना के बाद कौशांबी में भाजपा प्रत्याशी का विरोध*

*सैय्यद कहे जाने को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश*

*बसुहार के शिव पांडेय ने जनेऊ का किया त्याग, हिंदू धर्म का त्योहार भी नहीं मनाएंगे*

*कौशांबी।* उत्तर प्रदेश की विभिन्न संसदीय सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का लगातार विरोध हो रहा है। कैराना के बाद अब कौशांबी में भी बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा सांसद को जन आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। यहां सांसद की खिलाफत ब्राह्मण समाज के लोग कर रहे हैं। सियासत के जानकर इसे सांसद के लिए अशुभ संकेत बता रहे हैं।
दरअसल पिछले दिनों भाजपा के कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने विवादित बयान देते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों को सैय्यद कहा था। उन्होंने कई और बिरादरी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यही बयान चुनावी बेला में अब सांसद विनोद सोनकर के लिए जी का जंजाल बन गया है। ब्राह्मण समाज के लोग उनका खुला विरोध कर रहे हैं। चायल विधानसभा क्षेत्र के बसुहार निवासी पंडित शिव पांडेय ने तो सार्वजनिक तौर पर जनेऊ का त्याग कर दिया है। बकायदे वीडियो जारी कर उन्होंने कहा है कि जब तक कौशांबी में विनोद सोनकर सांसद रहेंगे, तब तक जनेऊ धारण नहीं करेंगे। साथ ही हिंदू धर्म का कोई त्योहार भी नहीं मनाएंगे। राजनीति के जानकारों का कहना है कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग की इतनी नाराजगी सांसद के लिए घातक हो सकती है।

[14/04, 6:49 pm] +91 81156 50600: *अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन*

*कई किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन रहा चौकस*

*अझुवा कौशांबी* भारतीय संविधान के जनक एवं आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माण था भारत रत्न से सम्मान आईटी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133वी जयंती पर कुलदीप कुमार ,संदीप कुमार,अखिलेश रावत,मनोज गौतम के नेतृत्व में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन हुआ यह शोभा यात्रा डीजे की धुन पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने ग्राम सभा भैराएं से होकर ग्राम सभा टांडा,नादेमई,कानेमई होते हुए बहुआ से नगर पंचायत अझुवा में प्रवेश की है शोभायात्रा के स्वागत में जगह-जगह स्वल्पाहार जलपान की व्यवस्था किए थे इस दौरान कई जगह महा ज्ञानी बोधि सत्व , महामानव ,महान अर्थशास्त्री, सिंबल ऑफ नॉलेज कलम के बादशाह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लोगों ने शोभायात्रा में रखी प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की नगर पंचायत अझुवा राष्ट्रीय राजमार्ग होकर शोभा यात्रा वार्ड नंबर 3 के निवासी अशोक गौतम के आवास पहुंची है जहां स्वल्पा हार कर शोभायात्रा आगे बढ़ गई अशोक गौतम के आवास पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा ने केक काटकर उनकी शान में कसीदे बताए हैं उन्होंने कहा भारत रत्न भीमराव अंबेडकर अपने जमाने के सबसे पढ़े-लिखे व्यक्तियों में से एक थे उनका विशाल ज्ञान संविधान निर्माण में काम आया आज इसी संविधान से पूरे देश की व्यवस्था चल रही है डॉ आंबेडकर एक महान राजनीतिज्ञ नेता ,दार्शनिक, लेखक ,अर्थशास्त्री,न्यायव्विद बहुभाषीविद ,धर्म दर्शन के विद्वान और एक समाज सुधारक थे जिन्होंने भारत में अस्पृश्यता और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया सकुशल शोभा यात्रा के दौरान एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव सीओ अवधेश विश्वकर्मा, इंस्पेक्टर जेके शर्मा चौकी इंचार्ज अझुवा अरुण मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे

[14/04, 6:49 pm] +91 81156 50600: *दो बालिकाओं को पुलिस ने किया बरामद*

*अझुवा कौशाम्बी* गायब दो बालिकाओं को सैनी कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया है थाना सैनी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 134/24 धारा 363 IPC कि पीड़िता समरीन बनो पुत्री असगर अली निवासी कानेमाई थाना सैनी उम्र 15 वर्ष व फिजा बानो पुत्री सरवर अली निवासी उमरा गिरिया थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर उम्र 13 वर्ष को चौकी प्रभारी अझुवा पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है पुलिस द्वारा विधि कार्यवाही की जा रही है ।ह

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.