पंजाब 13/11/25*गांव से सप्लाई हो रहा मिलावटी दूध, लोगों ने की कार्यवाई की मांग
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से अबोहर में धड़ल्ले से बिक रहा है मिलावटी दूध
अबोहर, 13 नवंबर (शर्मा/सोनू): दीपावली के पावन अवसर पर स्वास्थ्य विभाग व सैम्पल भरने वाली टीम ने अबोहर में से काफी माल इकट्ठा किया था और नाममात्र सैम्पल भरे थे। अबोहर में भारी मात्रा में मिलावटी दूध बिक रहा है जबकि इस क्षेत्र में पशुपालन नामात्र है। यदि इनका सैम्पल भरकर हैदराबाद लेबोरेटरी भेजा जाए तो सच्चाई खुलकर सामने आ सकती है। गांव भागसर, भागू, बहाववाला, कंधवाला, किकरखेड़ा, खुईयांसरवर, दौलतपुरा, उस्मान खेड़ा से जो दूध लाकर शहर में बेचते उनका स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक सैम्पल नहीं भरा है। मिलीभगत से सारा काम चल रहा है। अबोहर में नकली पनीर भी भारी मात्रा में आता है। स्वास्थ्य विभाग सही ढंग से कार्यवाई करे तो सच्चाई खुलकर सामने आ सकती है।
फोटो:3, दूध लेकर जाता दोधी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया