पंजाब 13 सितम्बर 2024* मोबाईल एसोसिएशन ने एसएचओ मनिंद्र सिंह को सम्मानित किया
संवाददाता :- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक
अबोहर, 13 सितम्बर (शर्मा / सोनू): मोबाईल एसोसिएशन अबोहर का शिष्टमंडल आज प्रधान मानक, उपप्रधान सुमित व चेयरमैन रवि के नेतृत्व में थाना नं.1 के प्रभारी मनिंद्र सिंह से मिला और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसो. के प्रधान मानक ने कहा कि थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने काफी हद तक लूटपाट व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने मेंं सफलता हासिल की है। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी से मीटिंग की। थाना प्रभारी ने मोबाईल एसोसिएशन के सदस्यों से अपील की है कि यदि कोई आपके पास मोबाईल बेचने आता है तो उसका आईडी प्रूफ व मोबाईल का बिल, डिब्बा आदि जरूर लें। एसोसिएशन ने उन्हें आश्वास दिया किया वह नियमों का पालन करेंगे।
फोटो: 2, थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते मोबाईल एसोसिएशन के सदस्य।

More Stories
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित
बुलंदशहर १० मार्च २६ * उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
कानपूर नगर १० मार्च २६ * डीएम ने हटिया में झंडारोहण कर गंगा मेला की शुरुआत की और शहरवासियों को गंगा मेले की शुभकामनाएं दीं।