पंजाब 12 नवंबर *पति को मौत के घाट उतारने वाली मां बेटे को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा
अबोहर, 12 नवंबर (शर्मा/सोनू): सदर थाना के प्रभारी बरजिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मक्खन सिंह पुत्र हरनेक सिंह को मौत के घाट उतारने के आरोप में उसकी पत्नी सुरजीत कौर व बेटा प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां से योग्य न्यायाधीश ने पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक मक्खन सिंह की बेटी मनजीत कौर के बयानों पर मुकदमा नं. 84, 11.11.2022 भांदस की धारा 302, 201, 34आईपीसी के तहत उसकी माता सुरजीत कौर, भाई प्रदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मनजीत कौर ने आरोप लगाया कि उसके पिता मक्खन सिंह को मारपीट कर उसकी मां व भाई ने घर के अंदर दफना दिया था और सदर थाना पुलिस में गुमशुदा की रिपोर्ट लिखवा दी थी। शक होने पर पुलिस ने लाश को घर से बरामद किया। मक्खन सिंह का पोस्ट मार्टम फरीदकोट से करवाया जायेगा।
फोटो:5 पुलिस पार्टी व आरोपी मां बेटा।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
अबोहर पंजाब29जुलाई26*स्कूलों को मिली धमकी भरी ईमेल, स्कूल करवाए जा रहे खाली
सुल्तानपुर29जुलाई26*अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट संजय अग्रहरी के खिलाफ आंदोलित हुए अधिवक्ता
सुल्तानपुर29 जुलाई26*सावत्री हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन से निकाला गया साढ़े चार किलो का ट्युमर*