औरैया 12 नवंबर *अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल, रेफर*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम एक वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे एक समाजसेवी द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दुर्घटना की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने वृद्ध को रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे एक वृद्ध नाथूराम 65 वर्ष पुत्र छोटेलाल प्रजापति निवासी ग्राम गोपालपुर थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात हाल पता भीखमपुर दयालपुर औरैया पैदल हाईवे रोड पार कर रहा था, उसी समय अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपरोक्त वृद्ध के सिर में गंभीर चोटें आई, इसके साथ ही फैक्चर होने से एक पैर टूटकर झूल गया। औरैया से अपना प्रतिष्ठान बंद करके स्कूटी द्वारा गांव जा रहे ग्राम जैतापुर प्रधान प्रतिनिधि अनुज यादव ने घायल को ऑटो के माध्यम से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके साथ ही परिजनों को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी। दुर्घटना की जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंच गये। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए वृद्ध को मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया।

More Stories
नई दिल्ली28जुलाई26*प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मामला*सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा:-
सोनभद्र 27.07.2026*श्रावण मास की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस अलर्ट*
पूर्णिया बिहार 27 जुलाई26 खाकी से दोस्ती, डर से आज़ादी**पूर्णिया में SDPO ने बच्चों को दिया सुरक्षा का पाठ*