पंजाब 12 नवंबर *पुलिस ने लडक़ी को मोगा से किया बरामद
3 महिलाओं के खिलाफ बच्चे बेचने के आरोप में मामला दर्ज
अबोहर, 12 नवंबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने ढाणी करनैल की लडक़ी हरप्रीत कौर जो घर से लापता हुई थी को मेाबाईल लोकेशन के आधार पर मोगा में छापा मारकर लडक़ी को बरामद किया। उन्होंने बताया कि मुकदमा नं. 291, 31.10.22 भांदस की धारा 370, 370ए के तहत तीन महिलाओं परमजीत कौर उर्फ मंगो पत्नी लक्ष्मण सिंह, सुरजीत कौर, शरणजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लडक़ी को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने लडक़ी बाल सुरक्षा विभाग के हवाले करने के निर्देश दिये। लडक़ी की माता के बयानों पर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि लडक़ी कहीं लापता हो गई। धारा 346, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच नगर थाना प्रभारी गुरमीत सिंह व अन्य टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द आरोपी को काबू किया जायेगा।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व बरामद बच्ची।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली28जुलाई26*प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मामला*सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा:-
सोनभद्र 27.07.2026*श्रावण मास की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस अलर्ट*
पूर्णिया बिहार 27 जुलाई26 खाकी से दोस्ती, डर से आज़ादी**पूर्णिया में SDPO ने बच्चों को दिया सुरक्षा का पाठ*