पंजाब 12 दिसम्बर 2023* 5 ग्राम हैरोइन सहित युवक काबू
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 12 दिसम्बर 2023* 5 ग्राम हैरोइन सहित युवक काबू
अबोहर, 12 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी सर्बजीत सिंह दौराने गश्त जा रहे थे कि सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोकककर तलाशी ली तो उससे 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुमित कुमार पुत्र सुधीर कुमार वासी बिशनपुरा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी।
फोटो:5 पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
भदोही ८ जुलाई २६ * 100 करोड़ की दाल मिल कुर्क, विजय मिश्रा पर योगी सरकार की अब तक की बड़ी कार्रवाई
सहारनपुर ८ जुलाई २६ * देवबंद तहसील: सरकारी भूमि पर बनी 6 मस्जिद-मदरसों को नोटिस, 15 दिन में हटाने के निर्देश
हरदोई8जुलाई26*बाप जहरखुरान,बेटा साइबर शातिर! हरदोई के दाताराम और हर्षित का खेल बेनकाब