पंजाब 12 दिसम्बर 2023* पुरानी रंजिश के चलते प्रवीण रानी व मिका पर किया हमला, उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 12 दिसम्बर 2023* पुरानी रंजिश के चलते प्रवीण रानी व मिका पर किया हमला, उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल
नगर थाना पुलिस कर रही है कार्यवाई
अबोहर, 12 दिसंबर (शर्मा/सोनू): आर्य नगरी गली नं. 10 निवासी मिका पुत्र रमेश कुमार जो किसी काम के लिए जा रहा था कि इतने में राज कुमार बॉक्सर व उसके बेटे राहुल, विक्की व अन्य लोगों ने उसपर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं उक्त लोग मिका को अपने घर उठा कर ले गये। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मिका को उक्त लोगों के चंगुल से छुड़वाया। इसी रंजिश के चलते प्रवीण रानी पत्नी सुभाष चंद्र पर उक्त लोगों ने हमला कर दिया और उसके घर में घुस कर तोड़फोड की तथा घर से सामान चोरी कर लिया। लोगों ने प्रवीण रानी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवया गया। प्रवीण रानी ने बताया कि उसके पति सुभाष पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है तो अब जेल में बंद है। उक्त लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते अब उसपर हमला किया है। राजीनामे के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। इस मामले की जांच नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत व एएसआई भूपिंद्र सिंह कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4 घायल महिला व मिका।
More Stories
कानपुर नगर 6 नवम्बर 26*नवम्बर माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण छह से 30 नवम्बर तक*
कानपुर नगर 6 नवम्बर 26*पंचायती राज विभाग में खुला सरकारी रुपए का घोटाला
मथुरा: वृंदावन में परमहंस हेलीपैड के सामने ‘श्री बद्री प्रसाद धाम गेस्ट हाउस’ का भव्य उद्घाटन