पंजाब 12 दिसम्बर *थाना खुईयांसरवर पुलिस ने 23 बोतलें अवैध शराब सहित व्यक्ति को काबू किया, जेल भेजा
अबोहर, 12 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह, एएसआई इकबाल सिंह व पुलिस पार्टी कल्लरखेड़ा की तरफ जा रही थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि जसविंद्र सिंह उर्फ लाला पुत्र सुरजीत सिंह वासी तूतवाला अवैध शराब बेचने का काम करता है। अगर छापा मारा जाये तो इससे भारी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर जसविंद्र सिंह उर्फ लाला को 23 बोतलें अवैध शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*