पंजाब 12 अगस्त *गांव झोरडख़ेड़ा में पति-पत्नी के कत्ल के आरोपी बलदेव सिंह दो दिन के पुलिस रिमांड पर
कत्ल सोमवार-मंगलवार की रात को किया था
अबोहर, 12 अगस्त (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह, एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना देहाती विभोर शर्मा ने बताया कि गांव झोरडख़ेड़ा में प्रेम संबंध के चलते बलदेव सिंह पुत्र कपूर सिंह ने प्रमोद सिंह पुत्र चानन सिंह उसकी धर्मपत्नी सुखदीप कौर पत्नी पुरूषोत्तम सिंह को बेहरहमी से कत्ल कर दिया। कत्ल की रंजिश यह है कि बलदेव सिंह की पत्नी के प्रमोद सिंह से संबंध बताए जा रहे हैं जिसके चलते बलदेव सिंह ने प्रमोद को मौत के घाट उतार दिया इस दौरान प्रमोद की पत्नी की आंख खुलने पर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। बलदेव सिंह पौड़ी लगाकर सोमवार-मंगलवार रात को प्रमोद के घर में घुसा था। बदबू आने पर पड़ौसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि कत्ल के आरोपी बलदेव सिंह पुत्र कपूर सिंह वासी झोरडख़ेड़ा को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी को आज न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र सुच्चा सिंह वासी झोरडख़ेड़ा के बयानों पर मुकदमा नं. 83, 11.08.2022 भांदस की धारा 302, 34आईपीसी के तहत बलदेव सिंह पुत्र कपूर सिंह वासी झोरडख़ेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:8 आरोपी को ले जाती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी30अप्रैल26*अझुवा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सर्विस रोड से हटाए गए ठेले-खोमचे*
कौशाम्बी30अप्रैल26*चायल क्षेत्रअधिकारी अभिषेक सिंह ने मूरतगंज बाजार में पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त वचलाया
कौशाम्बी30अप्रैल26*जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन,अझुवा में महिला पदयात्रा बनी जन आक्रोश की आवाज*