पंजाब 12 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के चलते पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
अबोहर, 12 अगस्त (शर्मा/सोनू): 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा आज फ्लैग मार्च निकाला गया। फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के नेतृत्व में एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती विभोर शर्मा, नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, सदर थाना के प्रभारी जसकरणदीप सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी दविंद्र सिंह, सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर व अन्य पुलिस पार्टी शहर में फ्लैगमार्च निकाला गया। एसपीडी गुरविंद्र सिंह ने कहा कि शहरवासी शांति बनाए रखें और यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। देश विरोधी ताकतों को किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं फैलाने दी जायेगी। उन्होंने होटल संचालकों से अपील की है कि सुरक्षा के मद्देनजर ठहरने वाले लोगों का आईडी प्रूफ जरूर लें।
फोटो:7ए, 7बी फ्लैगमार्च निकालती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*