पंजाब 11 मार्च 2024* 20 साल की सजा काटने वाला आरोपी मोहर सिंह उर्फ छोटू पैरोल पर आया हुआ फरार, पुलिस ने किया काबू
अबोहर, 11 मार्च (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़, एसपी क्राईम आप्रेशन करणवीर सिंह द्वारा अदालत से भगौड़ा हुए आरोपियों को पकडऩे के लिए मुहिम चला रखी है। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी पटीसदीक के प्रभारी लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 363, 366ए, 376डी, 6 पोस्को एक्ट के मामले में 20 साल की सजा काट रहे आरोपी मोहर सिंह उर्फ छोटू पुत्र पप्पू राम वासी शेरगढ़ जोकि पैरोल पर बाहर आया था। 8 हफ्तों की उसे पैरोल (छुट्टी) मिली थी। पर वह उसके बाद वापिस जेल में नहीं गया। जेल सुपरिडैंटेंट श्रीमुक्तसर साहिब के बयानों पर मुकदमा नं. 26 , 09.3. 2024 को मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मोहर सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे श्री मुक्तसरसाहिब जेल भेज दिया गया।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*