पंजाब 11 फरवरी *स्कूल में बनी डिग्गी पर ढक्कन लगाने की मांग
अबोहर, 11 फरवरी (शर्मा/सोनू): ढाणी तुम्बड़बन (कंधवाला अमरकोट) निवासियों ने एसडीएम को मांगपत्र देकर मांग की है कि यहां के सरकारी प्राईमरी स्कूल में एक डिग्गी बनी हुई है जिस पर ढक्कन नहीं लगा हुआ है। उन्होंने मांग पत्र में कहा कि स्कूल में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को डिग्गी में गिर गया था लेकिन पानी कम होने के कारण वह बच गया। उन्होंने एसडीएम से माग की है कि ग्राम पंचायत को स्कूल में बनी डिग्गी पर ढक्कन लगाया जाये। उन्होंने कहा कि यदि इस डिग्गी के कारण कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेवारी प्रशासन व पंचायत की होगी। एसडीएम को मांगपत्र सौंपने वालों में राये सिंह, सुनील कुमार, रामपाल व अन्य ग्राम वासी मौजूद थे।
फोटो:5, एसडीएम को मांगपत्र देते ग्रामीण व स्कूल में खुली पड़ी डिग्गी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*