पंजाब 10 दिसम्बर 2023* नैशनल लोक अदालत में बैंकों के कई मामले निपटाये गये
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 10 दिसम्बर 2023* नैशनल लोक अदालत में बैंकों के कई मामले निपटाये गये
अबोहर, 09 दिसंबर (शर्मा/सोनू): आज अबोहर सबडिवीजन में लगाई गई नैशनल लोक अदालत में बैंकों के कई मामले निपटाये गये। न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में नैशनल लोक अदालत लगाई गई। उनके साथ एडवोकेट नरेंद्र गोयल, समाजसेवी सतपाल मदान, रीडर विजय गोयल मौजूद थे। दूसरी ओर न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में उनके साथ भाग सिंह हेयर खालसा कॉलेज काला टिब्बा की प्रिंसीपल डॉ. हरप्रीत कौर, एडवोकेट मनदीप सिंह, रीड अवतार सिंह मौजूद थे। न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में समाजसेवी विजय मित्तल, एडवोकेट सुरिंद्र निराणियां, रीडर सुनील मुंजाल, रीडर नवीन धवन मौजूद थे। जिनमें बैंकों के कई मामले में अदालत में रखे गये। अदालतों ने कुछ मामले आपसी तालमेल से निपटा दिये। इस मौके पर एडवोकेट विनोद बेरी, एडवोकेट सफल हरप्रीत सिंह, देसराज कम्बोज, देवानंद सचदेवा, नरेन्द्र गर्ग सहित कई बैंक अधिकारी मौजूद थे।
फोटो:4, नैशनल लोक अदालत के दौरान मौजूद बैंक अधिकारी।

More Stories
कानपुर देहात 17 नवम्बर 26*विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कानपुर देहात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
कानपुर नगर 17 नवम्बर 26*कानपुर में एक और अग्निकांड,केमिकल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड
कौशाम्बी 17 नवम्बर 26**निर्वाचन बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर 11 अधिकारियो के वेतन रोकने के निर्देश*