पंजाब 10 अक्टूबर 2024* चोरी के मामले में राजन को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोबारा 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
अबोहर 10 अक्तूबर (शर्मा, सोनू): नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, सबइंस्पैक्टर अमरीक सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मामले में राजन पुत्र महावीर वासी हिंदुपुरम कालोनी मेनपुरी थाना कोतवाली मेनपुरी जिला मेनपुरी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे फिर से 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
नगर थाना के प्रभारी मनिन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक महिला सुनीता उर्फ संगीता को गिरफ्तार कर चुकी है। अब दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने महिला जसबीर कौर पत्नी मेजर सिंह वासी तनेजा कालोनी अबोहर के बयानों पर उसके घर में चोरी करने के आरोप में सुनीता उर्फ संगीता के खिलाफ मुकदमा नं. 192, 13.09.24 भांदस की धारा 331 (4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:1 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ13जुलाई26*विश्व युवा कौशल दिवस पर योगी सरकार का युवाओं को तोहफा
मथुरा 13 जुलाई 26* साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तगण को 05 फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड व 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 13 जुलाई 26* मन्दिर में चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को चोरी की धनराशि व 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*