पंजाब 09 नवंबर *92 किलो पोस्त मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अबोहर, 09 नवंबर (शर्मा/सोनू): एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा व सीआईए स्टाफ के प्रभारी सज्जन सिंह ने 92 किलो चूरा पोस्त मामले में आरोपी सुरजीत सिंह को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद उनकी निशानदेही पर पलविंद्र सिंह उर्फ पिंदा पुत्र सुखदेव सिंह वासी चक्क अरनीवाला, बग्गु सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी जवाहर झाड़वाला फाजिल्का को काबू किया है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश शर्मा, एएसआई मिलखराज ने एक कैंटर पीबी05एएम 9877 में से तलाशी के दौरान 92 किलो चूरा पोस्त बरामद किया था व सुरजीत सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह वासी वैरो मंगल जिला गुरदासपुर हालाबाद जलालाबाद को काबू किया था। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर पुलिस रिमांड पर लिया था।
फोटो: 4, काबू किए आरोपी पुलिस पार्टी व बरामद ट्रक।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर2अक्टूबर26* NHM संविदा कर्मचारी संघ ने राकेश टिकैत से मांगा सहयोग, 10 वर्षों से लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाने की अपील
मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर 2026* रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किया शहीदों का नमन,,,,,,
कानपुर नगर 2 अक्टूबर 26*जलभराव की समस्या पर सवाल उठाना पड़ा भारी