पंजाब 09 अगस्त 2023* 4 लाख 60 हजार चैक बाऊंस के मामले में विजय कुमार बरी।
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 09 अगस्त 2023* 4 लाख 60 हजार चैक बाऊंस के मामले में विजय कुमार बरी
2 कर्मचारियों ने विजय कुमार के खाते से पैसे निकलवाये थे, दोनों के खिलाफ है मामला दर्ज
अबोहर, 09 अगस्त (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में एचडीएफसी के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर 4 लाख 60 हजार चैक बाऊंस के आरोपी विजय कुमार पुत्र भगवान दास वासी बल्लुआना के वकील राकेश भठेजा ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट राकेश भठेजा की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए विजय कुमार पुत्र भगवानदास वासी बल्लुआना को 4 लाख 60 हजार चैक बाऊंस के मामले में दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया।
जानकारी अनुसार विजय कुमार एचडीएफसी बैंक से लिमिट बनवाई थी जिसमें बैंक कर्मचारी अशोक कुमार व दविंद्र सिंह ने खाते में से पैसे निकलवा लिए थे। जिसका नगर थाना अबोहर में मामला भी दर्ज करवाया गया था। अभी मामला अदालत में विचाराधीन है। मामले की जांच जारी है।
फोटो: जानकारी देता विजय कुमार।

More Stories
भागलपुर6जून26*नाथनगर थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।
सीतापुर ६ जून २०२६ * सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर
उन्नाव ६ जून २०२६ * राज्य ललित कला अकादमी द्वारा शुरू हुई पेंटिंग की कार्यशाला, इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स के संयोजन में सिखाया जा रहा चित्रकला का हुनर