पंजाब 08 जून 2024* लूटपाट करने वाले दो आरोपी काबू, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
लूटपाट करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी अरूण मुंडन
अबोहर, 08 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों भूपिंद्र सिंह भिंदा पुत्र पूर्ण सिंह वरियाम नगर अबोहर, जिम्मी उर्फ काकू पुत्र जसकरण सिंह गली नं.2 वरियाम नगर अबोहर को काबू किया है। इनका तीसरा अभय पुत्र काला सिंह वासी वरियाम नगर फरार बताया जा रहा है। डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि लूटपाट करने वालों व नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। नगर थाना 2 की पुलिस ने दो आरोपियों भूपिंद्र सिंह व जिम्मी को अदालत में पेश किया जहां से दोनों को पुलिस 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने फौजी पुत्र तोता राम वासी रामसरा के बयानों पर उसके साथ लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं. 58, 7.6.24 भांदस की धारा 392 के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो : 3ए, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 3 अक्टूबर 26*नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर*
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*8 अक्टूबर से एनएचएम संविदा कर्मियों की पूर्ण हड़ताल की चेतावनी
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*गंभीर सिंह बने मुजफ्फरनगर के एडीएम फाइनेंस