अबोहर से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप जाखड़ द्वारा किया जा रहा धुंआधार चुनाव प्रचार, लोगों का मिल रहा जाखड़ को भरपूर समर्थन
मुझे गर्व है कि मेरे विरोधी भी इलाके के काम करवाने के लिए मुझे ही बोलते है क्योंकि उन्हें मालूम है उनसे तो कुछ होने वाला नही- संदीप जाखड़
अबोहर, 7 फरवरी। अबोहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संदीप जाखड़ के पक्ष में न केवल समर्थन की आंधी जबरदस्त ढंग से चल रही है बल्कि शहर के साथ साथ गांवों व ढाणियों के निवासियों ओर खास कर मातृशक्ति ने भी इसे अपना चुनाव बना लिया है। जिसके चलते संदीप जाखड़ जहां जहां भी डोर टू डोर चुनाव प्रचार हेतू जा रहे हैं वहां लोग स्वयं ही उनके आने की सूचना मिलते ही एक जगह एकत्रित हो रहे है और उनसे यही कहते हैं कि यह चुनाव जाखड़ का नही हमारा चुनाव है और हम सब स्वयं संदीप जाखड के भाई व बहने बनकर उनके लिए डटकर चुनाव प्रचार कर रहे है। संदीप जाखड़ को प्रत्येक वार्ड में भरपूर स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद मिल रहा है, और लोगों में सिर्फ और सिर्फ आसमान छूता जोश, जज़्बा व उन्हें विजयी बनाने का संकल्प ही नजर आ रहा है। आज गांव जंडवाला हनवंता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने संदीप जाखड़ का जबरदस्त ढंग से स्वागत करते हुए पूरा माहौल काँग्रेसमयी कर दिया। सभी ने वोट देने के संकल्प के साथ साथ चुनावी प्रचार की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि वे न केवल उनके गांव व ढाणी बल्कि अन्य गांवो में मौजूद मित्रों एवं रिश्तेदारों को भी साथ जोड़ते हुए एक एक वोट संदीप जाखड़ को दिलवाएंगे। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री जाखड़ ने कहा कि उन्होंने बिना भेदभाव के बीते 5 वर्षों में अबोहर व इलाके के सभी गांवों का विकास करवाया है। जो अबोहर कभी गंदे शहरों में शुमार था लेकिन आज वह कलंक नगर निगम व अपना अबोहर अपनी आभा मुहिम के प्रयासों से धुल गया है। श्री जाखड़ ने कहा कि वैसे तो प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं, क्योंकि शहर का ऐसा वार्ड नहीं को विकास से अछूता हो। उन्होंने सभी से अपील की इस बार इलाके की जनता विकास को वोट दें ओर उन्हें विजयी बनाए क्योंकि उनका एक-एक कीमती वोट ही शहर को तरक्की की ओर ले जा सकता है।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,