पंजाब 02 सितंबर *नाबालिग लडक़ी को भगाने वाले आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 02 अगस्त (शर्मा/सोनू/चुघ): सदर थाना के प्रभारी बरजिंद्र सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लडक़ी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले लवप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी ढाणी जीत रोहडिय़ांवाली को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। लडक़ी के अदालत में 164 के बयान करवाये जायेंगे। मिली जानकारी के अनुसार लडक़ी के पिता चिमन सिंह के बयानों के आधार पर उसकी 14 वर्षीय नाबालिग लडक़ी को भगाने के आरोप में सदर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 65, 31.08.22 भांदस की धारा 365, 366 आईपीसी के तहत लवप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3 आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
*मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
नई दिल्ली17अगस्त26*ISI से कनेक्शन वाले 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क खत्म हुआ- अमित शाह
अयोध्या17अगस्त26*बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल