100 ग्राम अफीम सहित 2 काबू, 1 फरार
अबोहर, 2 मई (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, सीतो चौकी के प्रभारी दविंद्र सिंह, एएसआई काला सिंह दौराने गश्त सीतोगुन्नो की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि अमन डूडी पुत्र महादेव वासी ढाणी भागसर, सुनील कुमार पुत्र सुरिंद्र कुमार वासी भागू, अरिहंत पुत्र राममूर्ति वासी ढाणी सरदारपुर जो राजस्थान से अफीम लाकर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। इस मामले में अमन व सुनील को काबू किया गया। आरोपियों से 100 ग्राम अफीम बरामद की गई जबकि एक आरोपी अरिहंत मौके से फरार हो गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से पूछताछ के लिए रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*”व्यापारी शंखनाद सम्मेलन” में व्यापारियों ने राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए किया शंखनाद
पंजाब24अगस्त26*अबोहर के नए एसपी सतिंद्र कुमार ने संभाला चार्ज, नशा तस्करों और लुटेरों को दी सख्त चेतावनी
भागलपुर24अगस्त26*मधुसूदनपुर थानान्तर्गत 24.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 01 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।