400 नशीली गोली आरोपी रामस्वरूप को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 2 मई (शर्मा): फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने के लिए अभियान चला रखा है। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला प्रभारी गुरविंद्र कुमार, चौकी बजीतपुरभोमा के प्रभारी लखविंद्र सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ रामपुरा नारायणपुरा की तरफ जा रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि रामपुरा सरूप पुत्र अंतराम वासी कुलार राजस्थान से नशीली गोलियां लाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को काबू किया और उससे 400 नशीली गोलियां बरामद की। थाना बहाववाला में मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
मथुरा 26 अगस्त 26*थाना छाता पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
पूर्णिया में अजीमुश्शान जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदत के सैलाब में डूबा शहर*
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*