पंजाब 02 फरवरी 2024* एसडीएम ने मंदिर के सामने से मीट की दुकान हटवाने के दिए निर्देश
अबोहर, 2 फरवरी (शर्मा/सोनू): आर्य नगरी गली नं. 8 स्थित बाबा रामदेव मंदिर के सेवादार सुरिंद्र कुमार उर्फ रिंकू व एडवोकेट कंवर सैन ने एसडीएम रविंद्रपाल सिंह अरोड़ा को मांगपत्र देकर मंदिर के सामने स्थित मीट की दुकान हटवाने की मांग की है। उसने बताया कि मीट की दुकान मंदिर के बिल्कुल सामने स्थित है जिस कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसडीएम रविंद्र पाल सिंह अरोड़ा ने नगर निगम कर्मचारियों को उक्त मीट की दुकान हटवाने के निर्देश दिये हैं।
फोटो:4, एसडीएम को मांगपत्र सौंपते सेवादार सुरिंद्र कुमार।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*बायसी में बुजुर्गों के सम्मान में बड़ा आयोजन*
बाँदा 25 नवम्बर 26*बाबूलाल चौराहा से निकली भक्त चरित्र कलश यात्रा, मनमोहक झांकियों ने मोहा मन*
लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….**