पंजाब 02 अगस्त 2023* नशा तस्करों व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : इंस्पैक्टर सुनील कुमार
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 02 अगस्त 2023* नशा तस्करों व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : इंस्पैक्टर सुनील कुमार
अबोहर, 02 अगस्त (शर्मा/सोनू): जिला फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल के दिशा निर्देशों पर नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला को बदल दिया गया है। उनके स्थान पर थाना बोदीवाला के प्रभारी सुनील कुमार को नगर थाना 1 का प्रभारी लगाया गया है। इंस्पैक्टर सुनील कुमार ने बताया कि नशा तस्करों व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह जिले को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने सरपंचों पंचों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो: थाना प्रभारी सुनील कुमार
More Stories
कानपुर नगर 29 अक्टूबर 26*क्षेत्र पंचायत निधि से बिछाए गए इंटरलॉकिंग खरंजा निर्माण में जमकर हुआ भ्रष्टाचार
आगरा 29 अक्टूबर 26*आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: डॉ. आकाश अग्रवाल की दूसरी बार ऐतिहासिक जीत,
लखनऊ29 अक्टूबर 26*भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बड़ी बैठक शुरू।