पंजाब 02 अगस्त 2023* 1 किलो अफीम आरोपी रोशन लाल सबूतों के अभाव में बरी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 02 अगस्त 2023* 1 किलो अफीम आरोपी रोशन लाल सबूतों के अभाव में बरी
अबोहर, 02 अगस्त (शर्मा/सोनू): जिला फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज विशेष कुमार की अदालत में एक किलो अफीम आरोपी रोशन लाल पुत्र रामेश्वर लाल वासी सैयदांवाली के वकील श्याम सुंदर कंधवाला अमरकोट ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील तथा पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट श्याम सुंदर की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए रोशन लाल को 1 किलो अफीम के मामले में दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया।
मिली जानकारी अनुसार स्पैशल स्टाफ एसएसओसी फाजिल्का पुलिस ने रोशन लाल पुत्र रामेश्वर वासी सैयदांवाली को 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं.4, 7.06.2020 को मामल दर्ज किया था। आरोपी रोशन लाल अपने वकील श्याम सुंदर के माध्यम से अदालत में पेश होकर जमानत करवाई। अदालत ने एडवोकेट श्याम सुंदर की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए उसे सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
फोटो: एडवोकेट श्याम सुंदर व रोशन लाल।

More Stories
कौशाम्बी13जुलाई26*हरे पेड़ काटते पकड़े जाने के बाद चौकी इंचार्ज ने रकम लेकर छोड़ा*
नई दिल्ली13जुलाई26*हार का दर्द था… लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भारत की बेटियों ने उसका जवाब इतिहास रचकर दिया। 🇮🇳❤️
लखनऊ13जुलाई26*आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व एआरटीओ ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है,