September 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब ३ सितंबर 26*सुहानी डोडा ने वार्ड नंबर 20 और 21 में लोगों की समस्याएं सुनी, किया मौके पर ही समाधान

पंजाब ३ सितंबर 26*सुहानी डोडा ने वार्ड नंबर 20 और 21 में लोगों की समस्याएं सुनी, किया मौके पर ही समाधान

पंजाब ३ सितंबर 26*सुहानी डोडा ने वार्ड नंबर 20 और 21 में लोगों की समस्याएं सुनी, किया मौके पर ही समाधान

कहा आप सरकार का उद्ेश्य ही लोगो की समस्याओं को हल करना व लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है
सुहानी डोडा ने वार्ड नंबर 20 व 21 में सुनीं लोगों की समस्याएं, मौके पर ही समाधान के दिए निर्देश

अबोहर, 03 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे लोक मिलनी अभियान के तहत आम आदमी पार्टी की हल्का इंचार्ज सुहानी डोडा ने गत दिवस शहर के वार्ड नंबर 20 और 21 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए।
सुहानी डोडा ने वार्डवासियों से बातचीत करते हुए आने वाले समय में दोनों वार्डों को विकास की राह पर और आगे ले जाने को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को उनके घर-द्वार तक पहुंचकर सुनना और उनका समाधान करना है। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। वार्ड नंबर 20 में पहुंचने पर सुहानी डोडा ने प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने अबोहर हलके की खुशहाली, वार्डवासियों की सुख-शांति तथा क्षेत्र की तरक्की और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर सुहानी डोडा ने कहा कि लोक मिलनी कार्यक्रम का उद्देश्य ही लोगों की समस्याओं को उनके बीच जाकर सुनना और उनका तुरंत समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के प्रतिनिधि लगातार लोगों के संपर्क में रहकर उनकी परेशानियों को समझ रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का समाधान करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर शहर में स्वच्छ मिशन अभियान चलाया जा रहा है। दस दिवसीय इस विशेष अभियान के तहत शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा शहर की सीवरेज व्यवस्था में सुधार के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सुहानी डोडा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और अबोहर को विकास की राह पर आगे बढ़ाया जा सके।
फोटो: 4 समस्याएं सुनती सुहानी डोडा


SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

Taza Khabar