September 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 25 सितंबर 26*नियम विरुद्ध तहबाजारी वसूली बंद कराने को लेकर ट्रक ऑपरेटरों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा।* उत्तर प्रदेश गिट्टी मोरंग ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के लोगों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत द्वारा खनिज तहबाजारी के नाम पर नियम विरुद्ध तहबाजारी वसूली की जा रही है।
इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बांदा ने पत्रांक 1344/2026-27 दिनांक 09/09/2026 के माध्यम से आदेश दिया था कि मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों और डम्प में एकत्र खनिज सामग्री से तहबाजारी शुल्क वसूली न की जाए, इसके बावजूद वसूली लगातार जारी है।
एसोसिएशन ने मांग की है कि अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष जयसिंह, जिला महामंत्री दिनेश सिंह, प्रमोद, मुकुल सिंह सहित अन्य ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।

Taza Khabar