नई दिल्ली6जुलाई26*वरिष्ठ पत्रकार अशोक कौशिक का जन्मदिन, देशभर से मिली शुभकामनाएं

नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपी आजतक।
नई दिल्ली*वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य, मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष तथा हिंद आत्मा समूह के अध्यक्ष, प्रकाशक एवं संपादक श्री अशोक कौशिक का आज जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष सोच और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए श्री अशोक कौशिक का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। वर्षों से वे पत्रकार हितों की आवाज़ बुलंद करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

उनके जन्मदिवस के अवसर पर देशभर के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यूपी आजतक परिवार भी वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक कौशिक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता है तथा ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखी एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता है।
कैमरामैन के साथ, यूपी आजतक।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त