October 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गुढ़6जुलाई26*भैरवनाथ मंदिर परिसर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, खुलेगी पुलिस चौकी।*

गुढ़6जुलाई26*भैरवनाथ मंदिर परिसर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, खुलेगी पुलिस चौकी।*

गुढ़6जुलाई26*भैरवनाथ मंदिर परिसर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, खुलेगी पुलिस चौकी।*

*भैरव बाबा मंदिर समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय*

गुढ़। गुढ़ क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक भैरवनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अब मंदिर परिसर सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित होगा। साथ ही सौर ऊर्जा संयंत्र, पुलिस चौकी और पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की जाएगी।
भैरव बाबा मंदिर समिति की बैठक रीवा संसदीय क्षेत्र के सांसद जनार्दन मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 17 सदस्यीय समिति की बैठक में मंदिर परिसर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा अनेक प्रस्तावों पर सहमति बनी।

बैठक में मंदिर परिसर में पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पौधों की सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था, सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति, पार्किंग की समुचित व्यवस्था, पुजारियों की नियुक्ति तथा रात्रिकालीन नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति ने इन कार्यों को आगामी 15 अगस्त तक पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक नागेन्द्र सिंह, भाजपा जिला मंत्री बाबूलाल यादव, भाजपा मंडल गुढ़ अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, एसडीएम सुधाकर सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार यादव, अभियंता के.के. गर्ग, डॉ. अभिषेक गोस्वामी, विवेक दुबे, जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, वन परिक्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी शैल यादव, मुख्य नगर परिषद अधिकारी मोहित शुक्ला, उपयंत्री रमाशंकर पाठक, पटवारी शिशुपाल सिंह, सरपंच दयाशंकर तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Taza Khabar