🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली23मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 मई 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 28:29 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* मघा – 26:10 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* विष्टि – 16:43 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* ध्रुव – 06:13 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 05:26
*🌄सूर्यास्त-* 19:09
*🌙चन्द्रोदय-* 11:58
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 08:52 से 10:35
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी अष्टमी 28:29 तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , सप्तमी तिथि का क्षय (सप्तमी तिथि टूटी) , श्री दुर्गाष्टमी व्रत (मासिक) , अष्टमी तिथि में शुक्लादेवी का आह्वान , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:10 तक , विघ्नकारक भद्रा 05:05 से 16:47 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 26:10 से , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री प्रहलाद चुन्नीलाल जयन्ती , संयुक्त राष्ट्र (यूएन) इंटरनेशनल डे टू एंड ऑब्सटेट्रिक फिस्ट्यूला (International Day to End Obstetric Fistula) , अन्तर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस / काला दिवस (1951 , कन्फर्म नहीं) , बैंक अवकाश (चौथा शनिवार) व विश्व कछुआ दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी नवमी 28:33 तक पश्चात् दशमी प्रारम्भ , श्री महेश नवमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 26:41 से सूर्योदय तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अनालोक्य व्ययं कर्ता*
*ह्यनाथः कलहप्रियः।*
*आतुरः सर्वक्षेत्रेषु*
*नरः शीघ्रं विनश्यति ।।*
*भावार्थ👉*
_बिना सोचे समझे खर्च करने वाला, कोई सहायक न होने पर भी लड़ाई करने वाला और प्रत्येक कार्य में शीघ्रता (जल्दबाजी) करने वाला शीघ्र नष्ट हो जाता है।_
🌹
*23 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1420- आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
1592 – वियेना में जिओरडनो ब्रूनो को गिरफ्तार किया गया था। क्योंकि उनका मानना था कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। उनकी इस मान्यता का धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया था।
1706 – जॉन चर्चिल (मार्लबोरो का राजकुमार) ने फ्रांस को हराया, जिसमे 17,000 लोग मारे गए।
1707 – सेंटोरिनी काल्डेरा में ज्वालामुखी विस्फोट शुरू हुआ। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1805- गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।
1879 – रूसी लेखक इवान तुर्गेनेफ़ को ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय ने नागरिक कानून में डॉक्टरेट की उपाधि दी। वे दुनिया के ऐसे पहले लेखक थे, जिसे यह सम्मान दिया गया था।
1904 – वियेना में पहली कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
1928 – ‘इतालिया’ नामक जैप्लिन वायुपोत में उत्तरी ध्रुव तक पहुँचने का पहला अभियान शुरू हुआ था।
1949 – पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।
1951 – वह आज का ही दिन था जब चीन सरकार द्वारा जबरन अपना 17 सूत्रीय एजेंडा तिब्बत पर थोपा गया था।
1977 – बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
1984 – बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
1985 – एक बाँझ औरत ने इलाज के बाद सात बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। इनमें से तीन नवजात ही जीवित रहे, लेकिन वे तीनों भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे। परख नली शिशुओं के जन्म की यह पहली बड़ी कोशिश असफल सिद्ध हुई थी।
1999 – योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
2001 – पाकिस्तान का भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार।
2004 – बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे।
2004 – सिंगापुर में जहाज़ के टैंकर से टकराने के कारण 4000 कारें डूबी।
2008 – भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय संस्था इण्टरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर स्ट्रेण्ड्राइजेशन द्वारा डिस्टिलरी को आईएसओ 9001 का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
2008 – नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया।
2008 – सोमालिया के समुद्री अपहर्ताओं ने भारतीय कर्मियों वाला जहाज़ छोड़ा।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सत्तारुढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से नाता तोड़ा।
2009 – भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ‘रोह मू ह्यून’ ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
2010 – मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता में भारत के उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना।
2016- भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) ने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया।
2019 – भारत में लोकसभा चुनाव की गिनती शुरू हुई , भाजपा को बहुमत मिला।
2020 – भारत सरकार ने अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन के इस्तेमाल का संशोधित परामर्श जारी किया।
2021 – उत्तरी इटली में एक खूबसूरत पर्वतीय इलाके में केबल कार (Cable Car) दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिरी जिससे लगभग 13 लोगों की मौत व दो बच्चे घायल हुए।
2021 – अमेरिका के अनुभवी गोल्फर फिल मिकेलसन पीजीए चैंपियनशिप मेजर खिताब जीतने वाले विश्व के सबसे उम्रदराज गोल्फर बने।
2022 – भारत और अमरीका ने जापान के तोक्यों में निवेश प्रोत्साहन समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2022 – ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी नेता अल्बनीज़ी को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
2022 – ओएनजीसी इंडियन गैस एक्सचेंज पर घरेलू गैस का व्यापार करने वाली भारत की पहली खोज एवं उत्पादन कंपनी बनी।
2023 – भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत दूसरी टीआईडब्ल्यूजी बैठक बेंगलूरू में शुरू हुई।
2023 – महाराष्ट्र में नागपुर-पुणे हाईवे पर ट्रक-बस की टक्कर से 7 की मौत व 13 ज़ख्मी हुए।
2023 – भारतीय नौसेना ने INS मोरमुगाओ मिसाइल का सफल परीक्षण किया , सफलतापूर्वक सुपरसोनिक लक्ष्य भेदा।
2024 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 4 जुलाई को समय से पहले आम चुनाव कराने का आह्वान किया।
2024 – भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत मनीला, फिलीपींस की अपनी यात्रा पूरी की।
2025 – राम मंदिर के प्रथम तल पर विराजे राम दरबार, भगवान नर्वदेश्वर भी स्थापित, 05 जून 2025 को प्राण प्रतिष्ठा।
*23 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1848 – कार्ल विल्हेम ओटो लिलिएनथल का जन्म। इन्होंने इंसान को पहली बार उड़ना सिखाया। उनकी उड़ान ने क्रांति कर दी।
1896 – कमलाबाई होसपेट नागपुर स्थित मटरू सेवा संघ नामक सामाजिक संस्था की सहसंस्थापिका थी।
1918 – प्रहलाद चुन्नीलाल वैद्य, एक भारतीय भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ थे।
1919 – महारानी गायत्री देवी – जयपुर राजघराने की राजमाता थी।
1923 – अन्नाराम सुदामा – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1931 – वसुंधरा कोमकली, जिन्हें वसुंधरा ताई के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।
1949 – ऐलन गार्सिया – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति।
*23 मई को हुए निधन👉*
1930 – राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।
1983 – जिनेन्द्र वर्णी महाराज एक प्रसिद्ध जैन विद्वान थे (12 अप्रैल 1983 का भी वर्णन मिलता है)।
2010 – कानू सान्याल- भारतीय नक्सली आंदोलन के जनक ।
2010 – वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति, तेलुगु चलचित्र गीतकार।
2011 – चन्द्रबली सिंह – एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक (06 जून का भी वर्णन)।
2011 – एन. मरियम पिचै- भारतीय राजनीतिज्ञ ।
2011 – चिदानन्द दासगुप्ता भारतीय फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म समीक्षक, फ़िल्म इतिहासकार थे।
2020 – मोहित बघेल एक भारतीय फिल्म अभिनेता।
2020 – जापान की पेशेवर पहलवान हाना किमुरा का निधन।
2021 – श्रीकुमार बनर्जी – (परमाणु ऊर्जा उद्योग के पूर्व अध्यक्ष) एक भारतीय धातुकर्म इंजीनियर थे, का 70 की आयु में निधन हुआ।
2022 – माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद शिवाजी पटनायक (92) का निधन हुआ।
2023 – हरियाणवी रागनी गायक पालेराम दहिया (68) का हृदय गति रुकने से निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गिटार बजाने वाला शेल्डन रेनॉल्ड्स (63) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी डॉक्यूमेंटरी फ़िल्मनिर्माता मॉर्गन स्परलॉक (53) का निधन हुआ।
*23 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री प्रहलाद चुन्नीलाल जयन्ती।
🌟 संयुक्त राष्ट्र (यूएन) इंटरनेशनल डे टू एंड ऑब्सटेट्रिक फिस्ट्यूला (International Day to End Obstetric Fistula)।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस / काला दिवस (1951 , कन्फर्म नहीं)।
🌟 बैंक अवकाश (चौथा शनिवार)।
🌟 विश्व कछुआ दिवस
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 मई 26 *अफसर साइकिल से पहुंचे दफ्तर, पूर्णिया में ‘नो व्हीकल डे’ सफल*
पूर्णिया बिहार 22 मै 26 *पप्पू सिंह का इस्तीफा: जन सुराज की सबसे बड़ी सियासी हलचल*
पूर्णिया बिहार 22 मई 26 *जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में पहुंचे सांसद पप्पू यादव, बेताब वैली से साझा की यादगार तस्वीर*