नई दिल्ली19मार्च25*प्रधानमंत्री मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा भावनात्मक पत्र*
नई दिल्ली, 18 मार्च (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को एक भावनात्मक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी की कामना की और भारत आने का निमंत्रण दिया।
प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा, “भले ही आप हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिलों के बेहद करीब हैं। भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।” उन्होंने सुनीता विलियम्स को भारत की “सबसे प्रतिभाशाली बेटियों” में से एक बताते हुए मुलाकात की इच्छा जताई।
मोदी ने 2016 में उनकी और उनके दिवंगत पिता दीपक पंड्या से हुई मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने कहा कि 1.4 अरब भारतीयों को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।
सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर 19 मार्च को अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटेंगे।

More Stories
लखनऊ २९ जून २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपूर नगर २९ जून २६ * कानपुर पुलिस का अपराधियों में खौफ़ न के बराबर, क़ानून को खुली चुनौती व पीड़ित को खुलेआम धमकी देकर वायरल की वीडियो
जोधपुर २९ जून २०२६ * जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग में किया गया संगठन का विस्तार