July 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 👇

नई दिल्ली17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 👇

नई दिल्ली17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇

*==============================*

*1* PM बोले- चंडीगढ़ में नया MBBS कॉलेज बनेगा, ₹4700 करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया, कांग्रेस MP भी मंच पर रहे; मोदी पंजाब रवाना

*2* भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, हरियाणा में जींद से सोनीपत तक 89km का रूट; PM बोले- यह दुनिया में सबसे लंबी और ताकतवर

*3* मोदी ने कहा कि एक समय था, जब भारत के हेल्थ सेक्टर पर दुनिया सवाल उठाती थी। कोरोना के समय में हमने देखा कि भारत के लिए विश्व का नजरिया बदला। भारत मदद मांगने वाला नहीं, बल्कि दुनिया को मदद दे रहा था। भारत मेडिकल डेस्टिनेशन बन रहा है। बारह साल पहले हमने संकल्प लिया था कि देश को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं।

*4* पीएम ने कहा कि चंडीगढ़ केवल एक शहर नहीं भारत के डेवलपमेंट के लिए एक मॉडल है। चंडीगढ़ की पहचान बेहतर लाइफस्टाइल, चिकित्सा सुविधा के लिए। मां चंडी के आशीर्वाद के लिए भी इसकी पहचान है। चंडीगढ़ का विकास हमेशा एनडीए सरकार की प्राथमिकता रहा है।

*5* प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, भारत में पहली ट्रेन बॉम्बे से ठाणे के बीच चली थी। वैसे ही भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा, तो जींद के, सोनीपत का और हरियाणा का नाम आएगा ही आएगा।

*6* पीएम मोदी ने बोले, 2014 में देश का बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा था, जहां हमारी ट्रेनें डीजल से चलती थी। अब आप सोचिए, अगर डीजल आना बंद हो गया होता तो, डीजल से चलने वाली ट्रेन कैसे चलती, देश संकट में आ जाता। लेकिन ये 2014 की स्थिति नहीं है। ये मोदी है, बहुत पहले सोचता भी है और समस्या के समाधान के रास्ते भी जमीन और उतारता है।

*7* ‘जींद का घी और घेवर तो नहीं बदला, लेकिन तेवर बदल गया’, PM मोदी बोले- इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया हरियाणा का नाम

*8* वांगचुक बोले- 20 जुलाई तक जिंदा रहना चाहता हूं, इसी दिन कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च; डॉक्टर बोले- वांगचुक के ऑर्गन फेलियर का खतरा बढ़ा
*9* सोनम वांगचुक के समर्थन में बढ़ीं आवाजें, विपक्ष ने आंदोलन का किया समर्थन, अनशन खत्म करने की भी अपील

*10* कांग्रेस हाईकमान का दो टूक संदेश, वड़िंग ही रहेंगे पंजाब के अध्यक्ष; बैकफुट पर चन्नी गुट

*11* मानसून सत्र 20 जुलाई से, सरकार 7 बिल लाएगी, वंदे मातरम के अपमान और विदेशी चंदे पर सख्ती की तैयारी, परिसीमन बिल का जिक्र नहीं

*12* राम मंदिर चढ़ावा चोरी- शुद्धि के लिए प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू, पंडित पूजा-अर्चना कर रहे; गोपाल राव चुपचाप अयोध्या छोड़कर गए

*13* पुरी रथयात्रा, तीनों रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे, अब तीनों देवता 9 दिन मौसी के घर रहेंगे, दूसरे दिन 9 लाख श्रद्धालु जुटे

*14* वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भी मिलें सरकारी सुविधाएं, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर चुनाव आयोग और बंगाल सरकार से जवाब मांगा

*15* गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल के 5 और संदिग्ध पकड़े, बम बनाने की कोशिश में थे; 14 दिन पहले 8 आतंकी पकड़े गए थे

*16* बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेन की स्कूल वैन से टक्कर, 5 की मौत; कई गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
*17* आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 मामले, 4 मौत, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजे गए सैंपल, पड़ोसी राज्य कर्नाटक में बरती जा रही सावधानी

*18* अमेरिका का भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर अटैक, कंट्रोल टावर को निशाना बनाया; लगातार छठी रात ईरान पर एयरस्ट्राइक की

*19* देश के 60% हिस्से में फिर बादल छाए, यूपी-बिहार में 7 दिन तेज बारिश का अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में 15 दिन में 16 बार बादल फटे

*20* सेंसेक्स 965 अंक चढ़कर 78,151 पर पहुंचा, निफ्टी भी 262 अंक ऊपर 24,335 पर; आईटी-ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी।

Taza Khabar