जोधपुर17जुलाई26*शराब माफियाओं के दबाव में सरकार ईमानदार अधिकारियों को हटाकर अपराधियों का मनोबल बढ़ा रही है-नरेन्द्र शर्मा
जोधपुर*ओबीसी विभाग, जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने जोधपुर पुलिस कमिश्नर के अल्प अवधि में किए गए तबादले को भाजपा सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला निर्णय बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता नहीं, बल्कि शराब माफिया के दबाव में लिया गया फैसला प्रतीत होता है।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रात 8 बजे के बाद शराब बिक्री पर सख्ती लागू की थी। उस निर्णय से सकारात्मक परिणाम सामने आए थे और समाज में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बना था। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने उस व्यवस्था को कमजोर कर शराब माफिया को खुली छूट देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि जो पुलिस अधिकारी नियमों की सख्ती से पालना करवाते हैं और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, उनका अचानक तबादला कर दिया जाता है। इससे पूरे प्रदेश की पुलिस में यह संदेश जा रहा है कि ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की नहीं, बल्कि माफियाओं के हितों की रक्षा करने वालों की सरकार में पूछ है। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता के सामने जवाब देना चाहिए—
– क्या सरकार शराब माफिया के दबाव में काम कर रही है?
– जोधपुर पुलिस कमिश्नर का इतनी कम अवधि में तबादला किन कारणों से किया गया?
– क्या सरकार के पास राज्य चलाने के लिए शराब से होने वाली आय के अलावा कोई दूसरा राजस्व स्रोत नहीं बचा है?
– क्या युवाओं का भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा और समाज की शांति से अधिक शराब कारोबारियों का मुनाफा सरकार के लिए महत्वपूर्ण हो गया है?
– क्या देर रात तक शराब बिक्री और क्लब संस्कृति को बढ़ावा देकर प्रदेश को अपराध और हिंसा की ओर धकेला जा रहा है?
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में शराब माफिया का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। देर रात तक शराब उपलब्ध होने से मारपीट, सड़क दुर्घटनाएं, महिलाओं के साथ अपराध और अन्य हिंसक घटनाओं में वृद्धि की आशंका बढ़ रही है। यदि सरकार वास्तव में कानून का राज चाहती है तो उसे शराब माफिया पर कार्रवाई करनी चाहिए, न कि उन अधिकारियों को हटाना चाहिए जो कानून का पालन करवाने का साहस रखते हैं।
शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार स्पष्ट करे कि वह जनता के हित में शासन चला रही है या माफियाओं के इशारों पर। यदि सरकार इस मुद्दे पर जवाब देने से बचती है तो जनता यह मानने को मजबूर होगी कि प्रदेश में शासन नहीं, बल्कि शराब माफिया का प्रभाव चल रहा है।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि:
– जोधपुर पुलिस कमिश्नर के तबादले के वास्तविक कारण सार्वजनिक किए जाएं।
– शराब माफिया के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए।
– शराब बिक्री से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
– ईमानदार एवं निर्भीक अधिकारियों का मनोबल तोड़ने वाली तबादला नीति पर तत्काल रोक लगाई जाए।
नरेंद्र शर्मा
जिलाध्यक्ष, ओबीसी विभाग
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी।

More Stories
गोरखपुर17जुलाई26*गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में कांग्रेस की प्रेस वार्ता*
दिल्ली17जुलाई26*दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप और इसके लिए नीतिगत ढांचे को मंजूरी दे दी है।
सुल्तानपुर17जुलाई26*बार एसोसिएशन चुनाव के पर्चा दाखिला के क्रम में, महासचिव पद के लिए भी हुआ नामांकन