July 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇
*===============================*

*1* राम मंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट ने SIT रिपोर्ट मांगी, पूछा- जांच अधिकारी कौन; यूपी-केंद्र और ट्रस्ट को नोटिस, CCTV सुरक्षित रखने का निर्देश

*2* सुप्रीम कोर्ट बोला- नागरिकता का फैसला निष्पक्ष प्रक्रिया से हो, असम में विदेशी घोषित 27 लोगों को राहत; हाईकोर्ट का फैसला रद्द, दोबारा सुनवाई होगी

*3* विदेश मंंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वे सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के 2028-29 कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे 14-15 जुलाई को ब्रुसेल्स में तीसरी भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की बैठक में शामिल होंगे।

*4* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 3,600 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। एक्सप्रेसवे पर चार बड़े और 25 छोटे पुल बनाए गए हैं। इसमें चार फ्लाईओवर, पैदल यात्रियों के लिए 11 अंडरपास और हल्के वाहनों के लिए 13 अंडरपास शामिल हैं। इस पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे

*5* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में सार्वजनिक वृक्षारोपण अभियान के तहत जापानी मियावाकी पद्धति का उपयोग कर मात्र एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधे लगाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया गया। शाह ने इस उपलब्धि पर अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी), इसमें शामिल 25,000 से अधिक वॉलंटियर्स और क्षेत्रवासियों को बधाई दी

*6* संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी

*7* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को ‘बेईमान वसूली का तंत्र’ बताया और आरोप लगाया पेपर लीक, भ्रष्टाचार और जवाबदेही की कमी ने छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार और शिक्षा मंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं और अब शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए क्रांति का समय है

*8* राम मंदिर चढ़ावा गबन: ‘पहले चोरी फिर पछतावा का दिखावा करना RSS का चरित्र’, कांग्रेस ने केंद्र पर भी उठाए सवाल

*9* आरटीआई से खुलासा हुआ है कि जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच भारतीय रेलवे के एसी कोचों से 1.27 करोड से ज्यादा बेडरोल आइटम गायब हुए। सबसे ज्यादा फेस टावल चोरी हुए, जबकि बीकानेर डिवीजन सबसे अधिक प्रभावित रहा। इस चोरी से 104.51 करोड रुपये का नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई ठेकेदारों और कोच अटेंडेंट की सैलरी से की जाती है

*10* रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा फेस टावल चोरी हुए हैं। चार साल में 46.54 लाख टावल गायब हुए। इसके बाद 41.13 लाख चादरें, 23.59 लाख तकिए के कवर, 12.95 लाख कंबल और 2.76 लाख तकिए चोरी हुए। 2022 से 2025 के बीच ऐसी चोरियों में 56 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

*11* रेलवे मंत्रालय ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है। मंत्रालय का कहना है कि कर्मचारियों की मिलीभगत का कोई सबूत नहीं मिला है। रेलवे का कहना है कि चोरी रोकने के लिए सीसीटीवी, कोच मित्र ऐप, कर्मचारियों की काउंसलिंग, पुलिस वेरिफिकेशन और यात्रियों से स्टेशन पहुंचने से 30 मिनट पहले बेडरोल वापस लेने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं

*12* कलकत्ता हाईकोर्ट बोला-TTE सब्जी की तरह खाली बर्थ बेचते हैं, इसी वजह से ट्रेनों में लूट की घटनाएं होती हैं, रेलवे एक्शन ले

*13* पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने 16 अगस्त को अब ‘खेला होबे दिवस’ के बजाय ‘आयुष्मान दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इसी दिन राज्य में आयुष्मान भारत और सीएम स्वास्थ्य बीमा योजना को एक साथ लागू किया जाएगा।

*14* SBI का Alert: WhatsApp और SMS पर मिल रहे ‘App Update’ के लिंक से रहें सावधान, छोटी सी गलती से खाली हो सकता अकाउंट

*15* 7 दिन में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, अभी राजस्थान-गुजरात समेत कई राज्यों में कमजोर;

*16* चांदी ₹3,155 गिरकर ₹2.17 लाख किलो पर आई, एक महीने में ₹25 हजार कीमत कम हुई, सोना आज ₹1,079 सस्ता हुआ

*17* शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 47 अंक बढ़कर 77616 पर बंद, IT और मीडिया शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही

*18* दावा-रूस का सबसे सीक्रेट प्लेन ईरान पहुंचा, हवा में रहकर जंग कंट्रोल कर सकता है; अमेरिका का 24 घंटे में 140 ईरानी ठिकानों पर हमला
*===============================*

Taza Khabar